Kanpur । ताइक्वांडो संघ की ओर से उप्र टीम के कोच बनाए गए सत्येंद्र यादव ने बताया कि चैंपियनशिप के चौथे दिन ताइक्वांडो की कलात्मक यानी पूमसे स्पर्धा में 78 वर्ष के रामगोपाल बाजपेई और 65 वर्ष के बलराम यादव अपने-अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, क्योरूगी यानी फाइट वर्ग में चैतन्य और आर्यन यादव ने रजत पदक और आदि शक्ति शुक्ला ने कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। इससे पहले भी उम्रदराज खिलाड़ी की यह जोड़ी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो कौशल से प्रतिद्वंदी को धूल चटा चुके हैं।

