Tuesday, June 9, 2026
HomeखेलKanpur : नक्ष्य पाण्डे की घातक गेंदबाजी से स्पार्क इंटरनेशनल की जीत

Kanpur : नक्ष्य पाण्डे की घातक गेंदबाजी से स्पार्क इंटरनेशनल की जीत

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व वान्डर्स क्लब की ओर से आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने क्रिक आईटी स्ट्राइक को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में ब्लू वारियर्स ने रचित फाइने​िन्शयल को 62 रन से हराया। तीसरे मैच में रवनीत टिफिन इलेवन ने आमिर इलेवन को 13 रन से पराजित किया।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में किक आई-टी स्ट्राइक की टीम 25.4 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। स्वरित वर्मा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। स्पार्क इंटरनेशनल से नक्ष्य पाण्डे ने तीन, तो प्रिन्स, अयान अख्तर लारी और स्पर्श राजपूत ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 108 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। कार्तिक सिंह ने 17 और दिव्यांश ने नाबाद 19 रन बनाए।

नक्ष्य पाण्डे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में कानपुर साउथ-बी मैदान पर ब्लू वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 205 रन बनाए। अनुकल्प सैनी ने शानदार 75 रन, शिवांश सिंह ने 35 और आर्यन पाल ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दक्षराज ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रचित फाइनेन्शियल की टीम 27.4 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई।

अनन्त कुमार मिश्रा ने 51 रन बनाए। अनुकल्प सैनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे मुकाबले में आरपीसीए मैदान पर खेले गए दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में रवनीत टिफिन ने 31.5 ओवर में 215 रन बनाए। आयुष ने 63, विहान श्रीवास्तव ने 57 और अनुरुद्ध सिंह ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। आमिर इलेवन की ओर से वंश जुनेजा ने पांच विकेट चटकाए। जवाब में आमिर इलेवन की टीम 35 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। तनुष अवस्थी ने 74 और दिव्यजोत सिंह ने नाबाद 64 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रवनीत टिफिन ने यह मुकाबला 13 रन से जीत लिया। आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...