मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कलश यात्रा के साथ श्री मातृ छाया गुरुकुलम् बिठूर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
कानपुर

Kanpur : कलश यात्रा के साथ श्री मातृ छाया गुरुकुलम् बिठूर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Akash Chaudhary

Kanpur । श्री मातृ छाया गुरुकुलम्‌ बिठूर में समाज कल्याण एवं जनहित के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें गुरुकुल के बटुक ब्राह्मणों के साथ नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कलश यात्रा चुंगी चौराहे से प्रारंभ होकर आदि तीर्थ ब्रह्मावर्त घाट पहुंची, जहां मां गंगा का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद यात्रा कथा स्थल श्री मातृ छाया गुरुकुलम् पहुंची।

कथा व्यास रवि किंकर जी महाराज ने अपनी संगीतमय एवं ओजस्वी वाणी से कथा का दिव्य रसपान कराया, जिससे पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया। 9 मार्च को होगा यज्ञोपवीत संस्कार एवं विशाल भंडारा आयोजक रोहित मिश्रा जी ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 9 मार्च तक चलेगा। समापन दिवस पर 31 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार विधि-विधान से संपन्न होगा तथा विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर आयोजन को भव्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *