मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : प्रदेश स्तरीय महिला प्रतियोगिताओं के लिए ग्रीनपार्क में चयन ट्रायल 15 से
खेल

Kanpur : प्रदेश स्तरीय महिला प्रतियोगिताओं के लिए ग्रीनपार्क में चयन ट्रायल 15 से

Akash Chaudharyअपडेट: August 11, 2026

हॉकी, एथलेटिक्स और बैडमिंटन में चुनी जाएंगी जिला व मंडल की टीमें

 

Kanpur। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, हॉकी और बैडमिंटन का आयोजन होगा, इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का चयन जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद किया जाएगा।

महिला हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 15 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क में होगा, इसके बाद टीम बनायी जाएगी, जो 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। ऐसे ही महिला एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय चयन 18 अगस्त को दोपहर दो बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा।

इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ​​खिलाड़ी कानपुर टीम में स्थान पक्का करेगी और फिर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 24 और 25 अगस्त को प्रयागराज में खेलेंगी। इसी तरह महिला बैडमिंटन के जिला स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को दोपहर एक बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल उसी दिन शाम तीन बजे ग्रीनपार्क में होगा।

इससे कानपुर टीम चयनित होगी, जो प्रदेश स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त तक प्रयागराज में खेली जाने वाली में हिस्सा लेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी ग्रीनपार्क कर्मवीर सिंह ने अ​धिक जानकारी के लिए ग्रीनपार्क खेल कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।