Wednesday, October 7, 2026
HomeखेलKanpur : नेशनल ओपन एथलेटिक्स में कानपुर के संजीव-अल्का को रेफरी की...

Kanpur : नेशनल ओपन एथलेटिक्स में कानपुर के संजीव-अल्का को रेफरी की कमान

8 से 11 अक्टूबर तक दिल्ली में चैंपियनशिप, एएफआई ने दोनों इंटरनेशनल टेक्नीकल ऑफिसियल को सौंपी जिम्मेदारी

Kanpur।  नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर तक होने वाली 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप में कानपुर के दो इंटरनेशनल टेक्नीकल ऑफिसियल रेफरी की भूमिका निभाएंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संजीव कुमार सिंह और अल्का पाठक को प्रतियोगिता के लिए रेफरी नामित किया है।

भवानीनगर निवासी संजीव कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में सहायक सचिव (मानव संसाधन विकास) हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में वर्ल्ड एथलेटिक्स की ब्रॉन्ज लेवल परीक्षा पास की थी। वह 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स, नई दिल्ली और 2025 में रांची में हुई साउथ एशियन एथलेटिक्स सीनियर चैंपियनशिप में भी ऑफिसियेटिंग कर चुके हैं।

वहीं अल्का पाठक रेस वॉक की ब्रॉन्ज लेवल रेफरी हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अल्का सर पदमपत सिंघानिया स्कूल में सीनियर खेल प्रशिक्षक हैं।दोनों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अहम जिम्मेदारी मिलने पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के  अध्यक्ष विजय कुमार देवगन, सचिव डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया, रंजीत सिंह चौहान, जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश मिश्रा, राकेश ‘फ्यूचर’ मिश्रा और कानपुर देहात के अध्यक्ष राजेश सिंह समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...