Sunday, September 13, 2026
HomeखेलKanpur : संजय तिवारी केसीए अध्यक्ष, दिनेश कटियार सचिव और सुशील बाधवानी...

Kanpur : संजय तिवारी केसीए अध्यक्ष, दिनेश कटियार सचिव और सुशील बाधवानी होंगे केपीएल के नए कमिश्नर

एजीएम आज, चेयरमैन पद भी आ सकता है नया चेहरा

Kanpur । केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में रविवार को होने वाली 76वीं वार्षिक आम सभा में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) का कायाकल्प होने वाला है। चेयरमैन से लेकर संघ को नया अध्यक्ष, सचिव और केपीएल कमिश्नर मिलना तय हो चुका है। पिछले दिनों ग्रीन पार्क में वेन्यू डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालने वाले संजय तिवारी को अध्यक्ष तथा केसीए के सभी कार्यों की पिछले कई वर्षों से बखूबी जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश कटियार को नया सचिव बनाया जाना लगभग तय हो चुका है।

इसके अलावा केपीएल कमिश्नर की जिम्मेदारी भी इस बार नये कंधों पर होगी। जिसके लिए सुशील वाधवानी बाटू को चुना जा सकता है। केसीए की वार्षिक आमसभा में लगभग सभी पदों पर नए चेहरों को मौका मिलना तय हो चुका है। लंबे समय से चेयरमैन पद पर कार्यरत डा. संजय कपूर भी अपना पद छोड़ने का मन बना चुके हैं। हालांकि यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी अभी इसका फैसला होना बाकी है।

बाकी शेष पदों पर कौशल सिंह, सुरपाल सिंह और आशीष सचान को उपाध्यक्ष, मनीष मेहरोत्रा और कार्तिक उपाध्याय को संयुक्त सचिव, पीएस नेगी को प्रतियोगिता सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं केसीए की नई कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में बृज वीर, राहुल तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रबोध शर्मा व संजय दीक्षित के नाम फाइनल हुए हैं। एजीएम में महिला क्रिकेट को दिशा देने के लिए पहली बार महिलाओं की चैलेंजर ट्राफी कराने की घोषणा की जा सकती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...