मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : रेफर मरीजों की होगी ट्रैकिंग, इलाज का भी लिया जाएगा ब्योरा
कानपुर

Kanpur : रेफर मरीजों की होगी ट्रैकिंग, इलाज का भी लिया जाएगा ब्योरा

Akash Chaudhary

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश, गर्भवती महिलाओं के प्रसव का पूरा रिकॉर्ड रखने और संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर

Kanpur।  सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी-पीएचसी) से दूसरे अस्पतालों में रेफर होने वाले मरीजों की अब नियमित निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग यह भी पता लगाएगा कि मरीज को किन परिस्थितियों में रेफर किया गया और दूसरे अस्पताल में उसे समय से उपचार मिला या नहीं। रेफर करने के कारणों के साथ मरीज के इलाज का पूरा ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा। शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दि

 

डीएम ने कहा कि मरीजों को रेफर करना ही जिम्मेदारी की इतिश्री नहीं है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीज को दूसरे अस्पताल में उपचार मिला या नहीं। यदि किसी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों अथवा संसाधनों की कमी के कारण लगातार मरीज रेफर हो रहे हैं तो इसकी पहचान कर कमियों को दूर किया जाए।

#kanpur

 

 

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित निगरानी करने और प्रसव की संभावित तिथि के अनुसार समय से संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गर्भवती महिला के प्रसव का रिकॉर्ड छूटना नहीं चाहिए। घर पर प्रसव होने वाली महिलाओं का भी पूरा ब्योरा जुटाया जाए।

 

आशा कार्यकर्ताओं के लिए बनेगी डॉर्मेट्री

डीएम ने सीएचसी और पीएचसी के आधुनिकीकरण के लिए सीएसआर के माध्यम से सहयोग लेने के निर्देश दिए। विशेष रूप से कल्याणपुर सीएचसी के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। अस्पतालों में ओपीडी प्रबंधन और हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम को प्रभावी बनाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम के लिए डॉर्मेट्री बनाने के निर्देश दिए। आशा डायरी को नियमित अपडेट रखने को भी कहा।

निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
डीएम ने सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नियमों के विरुद्ध निजी प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रोगी कल्याण समिति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।

शहरी स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, मिशन शक्ति और एनीमिया मुक्त कानपुर नगर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीएम और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।