मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एलनहाउस खलासी लाइन्स बना ट्राई स्पोर्ट्स कप चैंपियन
खेल

Kanpur : एलनहाउस खलासी लाइन्स बना ट्राई स्पोर्ट्स कप चैंपियन

Akash Chaudharyअपडेट: October 31, 2026

फाइनल में बिलाबॉन्ग स्कूल को 62 रन से हराया, अबुज़र बने मैन ऑफ द मैच

 

Kanpur । ट्राई स्पोर्ट्स कप क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में एलनहाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन्स की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एलनहाउस ने बिलाबॉन्ग स्कूल को 62 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलनहाउस की टीम ने छह ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में बिलाबॉन्ग स्कूल की टीम छह ओवर में चार विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। इस तरह एलनहाउस ने 62 रनों से मुकाबला जीत लिया।

#kanpur

प्रतियोगिता में एलनहाउस के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार भी हासिल किए। सैयद अबुज़र को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं गाजी अम्मार रिजवी को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

#kanpur

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शबाना अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। विद्यालय के खेल विभाग और क्रिकेट कोच ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।