मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : त्योहार की मिठास में मिलावट का जहर, 10 क्विंटल मिठाई नष्ट
कानपुर

Kanpur : त्योहार की मिठास में मिलावट का जहर, 10 क्विंटल मिठाई नष्ट

Akash Chaudhary
#kanpur

 

 

 

तीन ठिकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, गंदगी के बीच तैयार हो रही थी मिठाई; 2.95 लाख का माल नष्ट

Kanpur । दीपावली पर मिठाइयों से मुंह मीठा करने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। त्योहार की मांग के बीच शहर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में कहीं 10 क्विंटल खराब रंगीन मिठाई मिली तो कहीं गंदे कपड़ों में 270 किलो खोया भंडारित मिला। विभाग ने तीन स्थानों से करीब 2.95 लाख रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट करा दी।

 

#kanpur

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को स्वर्ण जयंती विहार स्थित मिष्ठान निर्माणशाला पर छापा मारा। यहां करीब 10 क्विंटल खराब रंगीन मिठाई देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मिठाई अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की जा रही थी। टीम ने पूरी मिठाई मौके पर नष्ट कराई और निर्माण कार्य बंद करा दिया। प्रतिष्ठान का पंजीकरण निलंबित करने की संस्तुति भी की गई है। यहां से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

#kanpur

उधर, घंटाघर के पास जांच के दौरान एक इको वाहन से 240 किलो खोया बरामद हुआ। यह खोया औरैया से लाया जा रहा था और गंदे कपड़ों में रखा गया था। करीब 84 हजार रुपये कीमत का खोया नष्ट करा दिया गया।

इसी तरह पनकी स्थित रामनरेश कैटरर्स के यहां 30 किलो खोया अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। टीम ने नमूना लेने के बाद इसे भी नष्ट करा दिया। विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।