मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : सामूहिक विवाह समारोह में 89 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
कानपुर

Kanpur : सामूहिक विवाह समारोह में 89 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Akash Chaudhary

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत, विधायक सरोज कुरील ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कानपुर। किसी के चेहरे पर नई जिंदगी शुरू होने की खुशी तो किसी की आंखों में बेटी की विदाई की भावुकता। मंगलगीतों और राधा-कृष्ण की रासलीला की प्रस्तुतियों के बीच शनिवार को कठेरुआ, बिधनू स्थित क्षत्रिय पैलेस में 89 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में एक साथ कई शादियां हुईं। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

#kanpur

समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे विधि-विधान और सामाजिक परंपराओं के अनुसार कराया गया। विवाह समारोह में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वाधिक 72 जोड़े शामिल हुए। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के 12, सामान्य वर्ग के दो और अल्पसंख्यक वर्ग के तीन जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये की गृहस्थी की उपहार सामग्री दी जाती है।

 

#kanpur

 

शेष 15 हजार रुपये विवाह समारोह की व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। इस तरह 89 जोड़ों के लिए कुल 89 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।समारोह में विवाह के बाद नवदंपतियों और उनके परिजनों का स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित प्रस्तुतियां देकर आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिए। एक ही परिसर में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए विवाह समारोह ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

इस मौके पर पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह सेंगर, खंड विकास अधिकारी शिवनरेश, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय कुमार उत्तम समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।