मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 18 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : राष्ट्रीय तीरंदाजी में रतनम ने जीते तीन पदक
खेल

Kanpur : राष्ट्रीय तीरंदाजी में रतनम ने जीते तीन पदक

Akash Chaudhary

दो स्वर्ण और एक रजत जीतकर बढ़ाया कानपुर का मान, नेशनल गेम्स के लिए भी किया क्वालीफाई

 

Kanpur । शिलांग में आयोजित 33वीं एनटीपीसी सीनियर इंडियन राउंड राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कानपुर की रतनम दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। 11 से 17 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में रतनम ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही मार्च 2027 में होने वाले नेशनल गेम्स का टिकट भी पक्का हो गया।

#kanpur
किदवई नगर स्थित घनश्याम दास शिवकुमार हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित यूथ आर्चरी एकेडमी की खिलाड़ी रतनम ने बालिका वर्ग की इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से खेलते हुए टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मिक्स टीम स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

#kanpur

रतनम के शानदार प्रदर्शन का लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिला। इंडियन राउंड स्पर्धा में प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया। रतनम की सफलता पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, सह-सचिव एवं एकेडमी के कोच संदीप कुमार पासवान और प्रशिक्षक शिवआसरे ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ी को बधाई देते हुए आगामी नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। साथ ही प्रशिक्षक शिवआसरे के योगदान की सराहना की।