मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : राम रोटी ने निःशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प की दसवीं वर्षगांठ मनाई
कानपुर

Kanpur : राम रोटी ने निःशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प की दसवीं वर्षगांठ मनाई

Akash Chaudhary

सोलह लाख भोजन थालियां वितरित कर चुका है भोजनालय

Kanpur ।, समन्वय सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा जे. के. कैंसर संस्थान रावतपुर में वर्ष 2015 से संचालित “राम रोटी” इस 27अप्रैल 2025 में अपनी यात्रा के दस साल पूरे कर अपनी दसवीं वर्षगांठ मना रही है।

 

आज मुख्य अतिथि विधायक बहन नीलिमा कटियार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भूखे को भोजन कराने से पवित्र और कोई कार्य नहीं है इसीलिए अन्नदान को महादान कहा जाता है, उन्होंने अपने हाथों से मरीजों और तीमारदारों को भोजन वितरित किया।

 

 

समिति के सह संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि स्वo सन्तोष अग्रवाल एडवोकेट’ के अथक प्रयासों से वर्ष 2015 में अक्षय तृतीया के दिन ही इस भोजनालय का प्रारम्भ भारत माता मन्दिर हरिद्वार के संस्थापक बृह्मलीन पू.स्वामी सत्य मित्रा नन्द गिरिजी महाराज के हाथो हुआ था, कैंसर मरीजो की परेशानी को समझ कर स्वामी जी ने ही यह प्रेरणा प्रदान की थी।

 

, अब स्वo सन्तोष अग्रवाल जी के पुत्र मनोज अग्रवाल समिति के सहयोग से सम्पूर्ण व्यवस्था की देखरेख करते हैं, यहां पर भोजन की गुणवत्ता उच्च स्तरीय रखी जाती हैं दाल, चावल, रोटी, सब्जी, मिष्ठान्न और फल के अतिरिक्त दूध, मट्ठा, सत्तू, दलिया दोनों समय निशुल्क है, मरीजो के तीमारदार भी भोजन करते हैं, औसत चार सौ लोग रोज होते हैं, कोरोना काल में तो रोज हजार थालियां भी वितरित की जाती रही हैं।

 

 

समिति के महामंत्री श्री सुरेन्द्र गुप्ता ‘गोल्डी मसाले ने बताया कि रामरोटी प्रकल्प ब्रह्मलीन पद्मभूषण स्वामी सत्य मित्रा नन्द गिरि जी महराज के आशीर्वाद से एवम जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज एवं वेदाचार्य स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज की गरिमापूर्ण उपस्थिति में वर्ष 2015 की अक्षय तृतीया को प्रारम्भ हुआ था ।

 

 

यह हमारा सौभाग्य है कि हम अब तक सोलह लाख भोजन थालियां निशुल्क वितरित कर सके हैं। प्रमुख रूप से श्री प्रहलाद दास गुप्ता एवं श्री राधेश्याम शर्मा, हरी किशन चोखानी, श्री राजेंद्र गुप्ता, पo शेष नारायण त्रिवेदी, माधवी सेंगर, सरोज गुप्ता, शशि गुप्ता, सत्यनारायण नेवटिया का इस कार्य में सहयोग रहता है, लोग अपने मंगल अवसरों पर भी सहयोग राशि का दान करते रहते हैं, लेकिन मुख्य रूप से संचालन समिति ही करती है।

#kanpur

सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,महामंत्री समन्वय सेवा समिति कानपुर

पूज्य स्वामी जी महाराज की प्रेरणा से स्व संतोष भैया ने जिस राम रोटी की स्थापना की आज उसमें सोलह लाख भोजन थालियां वितरित की जा चुकी है, उच्चस्तरीय भोजन मरीजों को मिले इस बात की कड़ी निगरानी रहती है।

 

मनोज सेंगर -सहसंयोजक समन्वय सेवा समिति कानपुर

संसार में हर व्यक्ति अपने भाग्य से भोजन प्राप्त करता है, हमें ईश्वर ने जगत में व्याप्त जगन्नाथ की सेवा करने का अवसर दिया, पूज्य संतोष भैया के स्वप्न को साकार करने में हमारा भी योगदान है यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *