मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पीपीएन और डीएवी कॉलेज फाइनल में पहुंचे
खेल

Kanpur : पीपीएन और डीएवी कॉलेज फाइनल में पहुंचे

Akash Chaudharyअपडेट: October 29, 2026

Kanpur। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पीपीएन कॉलेज और डीएवी कॉलेज ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वीएसएसडी कॉलेज में खेले गए मुकाबलों में पीपीएन ने मेजबान वीएसएसडी कॉलेज को और डीएवी ने विश्वविद्यालय की टीम को हराया।

पहले सेमीफाइनल में वीएसएसडी कॉलेज की टीम 14 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। पीपीएन कॉलेज के अनुभव ने चार विकेट लिए, जबकि अनुज और नीरज को दो-दो विकेट मिले। जवाब में पीपीएन ने दसवें ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल में विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कर्ष के 65 रनों की मदद से 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी कॉलेज की टीम ने विकास यादव की 56 रनों की पारी के दम पर 19वें ओवर में जीत दर्ज की। डीएवी ने छह विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।