मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : फिजी की चीनी मिलों का आधुनिकीकरण करेगा एनएसआई
कानपुर

Kanpur : फिजी की चीनी मिलों का आधुनिकीकरण करेगा एनएसआई

Akash Chaudhary

60 अधिकारियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी, अब फिजी में भी होगा प्रशिक्षण

Kanpur।  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई), कानपुर में फिजी शुगर कॉर्पोरेशन (एफएससी) के अधिकारियों के लिए आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। इसमें फिजी की तीन चीनी मिलों के करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें चीनी उत्पादन में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और ऊर्जा की बचत के तरीके बताए गए।

।
संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) सीमा परोहा ने समापन अवसर पर कहा कि एनएसआई भारतीय शर्करा प्रौद्योगिकी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। फिजी के चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण में संस्थान हरसंभव तकनीकी सहयोग करेगा।

ऊर्जा बचत से लेकर एआई तक का प्रशिक्षण
कार्यक्रम में संस्थान के विशेषज्ञों ने मिलिंग, चीनी प्रसंस्करण, भाप और ऊर्जा की बचत, उप-उत्पादों के उपयोग, संयंत्रों की डिजाइन, स्वचालन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल की जानकारी दी। इसका उद्देश्य चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उत्पादन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।
फिजी में प्रशिक्षण देने जाएगी विशेषज्ञों की टीम
प्रशिक्षण के पहले चरण की सफलता के बाद फिजी शुगर कॉर्पोरेशन ने एनएसआई से प्रत्यक्ष प्रशिक्षण आयोजित करने का अनुरोध किया है। अगले चरण में संस्थान के विशेषज्ञ फिजी जाकर वहां के अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद एफएससी के वरिष्ठ अधिकारियों का दल आगामी पेराई सत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए दो महीने तक एनएसआई में रहेगा।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. विनय कुमार और तकनीकी अधिकारी ब्रजेश सिंह ने किया। विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल से भारत और फिजी के बीच तकनीकी सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।