मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महाराजपुर में गोतस्कर से पुलिस मुठभेड़,पैर में लगी गोली
कानपुर

Kanpur : महाराजपुर में गोतस्कर से पुलिस मुठभेड़,पैर में लगी गोली

Akash Chaudhary

Kanpur । महाराजपुर में फरार चल रहे गोतस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे एक गोली दरोगा के सीने को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि दरोगा बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। इससे उनकी जान बच गई। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

शातिर गोतस्कर महाराजपुर से चल रहा था फरार डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गोवध, गोतस्करी और पशु चोरी के खिलाफ कानपुर पुलिस कमिश्नरेट अभियान चला रही है। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सरसौल स्टेशन पुल के नीचे महाराजपुर थाने से गोवध की घटना में फरार चल रहे एक शातिर गोतस्कर व पशु चोर सरवाती मोहल्ला थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर निवासी 27 साल के माजिद को पुलिस ने घेर लिया।

पुलिस को देखते ही माजिद ने सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोतस्कर के फायरिंग के दौरान गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दरोगा पवन कुमार मिश्रा के सीने को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे इस वजह से बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी करने के बाद माजिद के दाहिने पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। इसके साथ ही पशुओं को चोरी करने और गोवध करने में इस्तेमाल की जाने वाली पिकअप को भी बरामद किया है। माजिद को उपचार हेतु सीएचसी सरसौल भेजा गया है।

माजिद ने कई गोवध एवं पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ कानपुर समेत आसपास के कई जिलों में छह से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। माजिद के गैंग से जुड़े अन्य तस्करों की भी अरेस्टिंग का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *