मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : जुही हमीरपुर रोड पर मेट्रो की लापरवाही से लोग हो रहे बीमार
कानपुर

Kanpur : जुही हमीरपुर रोड पर मेट्रो की लापरवाही से लोग हो रहे बीमार

Akash Chaudhary

Kanpur ।जुही हमीरपुर रोड पर मैट्रो द्वारा कार्य के दौरान पिछले डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त की गई सड़क का सुधार न किए जाने आक्रोशित पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि जुही हमीरपुर रोड पर मैट्रो कार्य के दौरान श्याम पैलेस से लेकर प्वाइंट जीरो तक पिछले डेढ़ साल से दोनों तरफ की सड़क बहुत ही ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है जिसकी वजह से प्रायः दुर्घटनाएं होती रहती हैं और धूलभरी सड़कों की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं।

तमाम बार मौखिक रूप से मैट्रो का कार्य कर रही फर्म सेम इंडिया से निवेदन के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है लेकिन कार्य नहीं किया गया जिससे जन आक्रोश बना है यदि होली के पूर्व समस्या का निराकरण न किया गया तो स्थानीय व्यापारियों और जनता के साथ धरना दिया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *