मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सेपक टकरॉ में कानपुर की बेटियां दिखाएंगी दम
खेल

Kanpur : सेपक टकरॉ में कानपुर की बेटियां दिखाएंगी दम

Akash Chaudhary

12 विद्यालयों के ट्रायल से तीन वर्गों की टीम चयनित, 27 नवंबर से बरेली में राज्य चैंपियनशिप

 

Kanpur।  अ​स्मिता महिला खेलो इंडिया राज्य सेपक टकरॉ चैंपियनशिप 27 से 29 नवंबर तक बरेली ​स्थित साई सेंटर में होगी। इसके लिए किदवई नगर स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में शनिवार को आयोजित चयन ट्रायल में 12 विद्यालयों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, अंडर-18 और सीनियर वर्ग की टीमों का चयन किया गया।

अंडर-14 वर्ग में तान्या वर्मा, आर्यका त्रिपाठी, अद्रिका सिंह, प्रगति और साक्षी सिंह को जगह मिली। अंडर-18 वर्ग में नंदरानी, नव्या द्विवेदी, मीनाक्षी सिंह और अंजली राजपूत चयनित हुईं। वहीं, सीनियर वर्ग में काजल राजपूत, राजनंदनी, अदिति दुबे, रितिका सिंह, एकता वर्मा और शिवानी बाजपेयी टीम में शामिल की गई हैं।

टीम मैनेजर सुनील यादव, बालक टीम के कोच सौरभ नंदन और बालिका टीम की कोच प्रतीक्षा सोनकर नियुक्त की गई हैं। कानपुर सेपक टकरॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ियों का आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन भी किया जाएगा। यह खेल 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में प्रस्तावित हैं।