मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : नेशनल और रोलैण्ड क्लब सेमीफाइनल में पहुंचे
खेल

Kanpur : नेशनल और रोलैण्ड क्लब सेमीफाइनल में पहुंचे

Akash Chaudharyअपडेट: November 11, 2026

Kanpur । सत्यवीर गुप्ता स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नेशनल क्लब और रोलैण्ड क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध क्लबों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के दोनों मुकाबले कानपुर साउथ, किदवई नगर में खेले गए।

पहले मुकाबले में नेशनल क्लब ने 17.1 ओवर में 137 रन बनाए। अश्वनी ने 44 और अनिवेश सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। उज्ज्वल और आदर्श त्रिपाठी ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में सदर्न क्लब की टीम 16.4 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। दिव्यांश सिंह ने तीन, जबकि संतोष गुप्ता और विमल गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। नेशनल क्लब ने 83 रन से जीत दर्ज की। दिनेश सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मुकाबले में रोलैण्ड क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। गोपाल सिंह ने 41, अर्पित भदौरिया ने 35, आदित्य राज ने 25 और सात्विक शर्मा ने नाबाद 20 रन बनाए। जवाब में स्काई क्लब की टीम 18.4 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। अभिषेक दीक्षित ने 17 और वीर सिंह ने 16 रन बनाए। अर्पित भदौरिया ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोलैण्ड क्लब ने 82 रन से मुकाबला जीत लिया। अर्पित भदौरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।