मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एमएल भटनागर इलेवन ने पांच विकेट से दर्ज की जीत
खेल

Kanpur : एमएल भटनागर इलेवन ने पांच विकेट से दर्ज की जीत

Akash Chaudhary

Kanpur।  स्व. मोतीराम (एडवोकेट पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएल भटनागर इलेवन ने नरेंद्र पाण्डे इलेवन को पांच विकेट पराजित किया। सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में नरेंद्र पाडे इलेवन की टीम ने 32.1 ओवर में 129 रन बनाए। टीम से आर्यन पाल ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राज सिंह ने चार, विराट शुक्ला व तनुष अवस्थी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में एमएल भटनागर इलेवन ने 27.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच जीता। जीत में शौर्य उपाध्याय ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में स्कंद सेंगर ने दो को आउट किया।