मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: सेंट्रल जोन अन्तर-विश्वविद्यालय फुटबॉल में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को हराया
खेल

Kanpur: सेंट्रल जोन अन्तर-विश्वविद्यालय फुटबॉल में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को हराया

Parpanch News

Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेंट्रल जोन अन्तर-विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष 2024 के चौथे दिन आईआईटी ग्राउन्ड और डीपीएस आजाद नगर के मैदान पर खेले गए।

मैचों का परिणाम 
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को 6-4 से हराया। दूसरे मैच में डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा को 2-1 से पराजित किया। तीसरे मैच में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 2-0 से मात दी। चौथे मैच में बरकलउल्ला विश्वविद्यालय ने विक्रम विश्वविद्यालय को 4-2 से हराया। पांचवे मैच में आरडीवीवी जबलपुर ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 2-0 से पराजित किया। छठवें मैच में गलगोटियस विश्वविद्यालय को मंदसौर विश्वविद्यालय एमपी के न आने पर वॉकओवर मिला। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा को 5-3 से पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *