मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केएसपीएल टी -10 का आगाज 8 फरवरी से
खेल

Kanpur : केएसपीएल टी -10 का आगाज 8 फरवरी से

Akash Chaudhary

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) टी-10 की शुरुआत आठ फरवरी से किदवई नगर के राष्ट्रीय मैदान में की जाएगी। इसमें शामिल आठ टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूर्ण हो चुकी है। नीलामी में शामिल 130 खिलाड़ियों को आठ टीम के मालिकों ने वर्चुअल रुपयों से बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। केएसपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी शेख मुश्ताक बने। जिन्हें टीम राहुल ने 41 लाख वर्चुअल रुपयों से अपने खेमे में शामिल किया।

केएसपीएल के सचिव अमित ने बताया कि परेड स्थित आइएमए हाल में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में वर्चुअल रुपयों का प्रयोग पहली बार किया गया। इसमें हरफनमौला शेख मुश्ताक सबसे महंगे खिलाड़ी बने। देवेनदीप को 39 लाख में एआइए ग्लोबल, रोहित गुप्ता को 29 लाख में रेनू ब्रांडबैंड, देवेंद्र सिंह को 31 लाख में कानपुर आयुर्वेदा गौरव जायसवाल को 40 लाख में कानपुर आयुर्वेदा ने खरीदा।

वहीं, अजय ठाकुर को 20 लाख में एस्प्रिट, अमर पांडेय को रामाशिव एकादश ने 23.50 लाख की वर्चुअल मनी देकर अपने साथ जोड़ा। नीलामी में हर टीम के मालिक को 2.20 करोड़ की वर्चुअल रुपये खिलाड़ियों को खरीदने के लिए दिए गए थे।

हर टीम मालिक को अपनी टीम के लिए 15 खिलाड़ी तय धनराशि में ही खरीदने थे। केएसपीएल कमेटी के आशीष जौहरी, डा. दीपक श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, पारस देवनानी, आरिज नकवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *