मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: केसीए चेयरमैन एकादश ने सीपी एकादश को हराया
खेल

Kanpur: केसीए चेयरमैन एकादश ने सीपी एकादश को हराया

Parpanch News

Kanpur: क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गुडविल सीरीज में शुक्रवार रात खेले गये मैच में केसीए चेयरमैन एकादश ने सीपी एकादश को 27 रनों से पराजित किया।

केसीए चेयरमैन एकादश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें तेजस कनौडिया ने 58 रन, हसीन अहमद ने 43 व संजय कपूर ने 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में राजेश कुमार ने तीन को आउट किया। जवाब में सीपी एकादश की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। इसमें चैतन्य गहलौत ने 65 व अखिल कुमार ने 60 रन की पारी खेली,  गेंदबाजी में सौरभ गुप्ता ने दो को आउट किया। बेस्ट बैटर चैतन्य गहलौत, बेस्ट बॉलर सौरभ गुप्ता, फाइटर ऑफ द मैच अखिल कुमार को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *