मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: स्टेट बास्केटबाल में मेरठ, अलीगढ़ की शानदार जीत
खेल

Kanpur: स्टेट बास्केटबाल में मेरठ, अलीगढ़ की शानदार जीत

Parpanch News

Kanpur: मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस एजुकेशन सेंटर गुरुकुलम स्कूल में 63वीं सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष बास्केटबाल चैम्पियनशिप में 14 मुकाबले खेले गए।

शनिवार को पहले मैच में मेरठ ने जौनपुर ने 38-17 से हराया, जीत में रिशांत ने 8 अंक किए। दूसरे मैच में अलीगढ़ ने आजमगढ़ को 58-26 से पराजित किया, जीत में विवेक ने सर्वा​धिक 13 अंक किए। तीसरे मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद ने वाराणसी को 60-59 के अंतर से मात दी, जीत में हिमांशु ने 26 अंक किए।

चौथे मैच में रोहित के 13 अंक के दम पर बीएलडब्लू ने शामली को 53-39 के अंतर से हराया। पांचवें मैच में फैसल के 13 अंक के दम पर यूपीपी ने मथुरा को 72-37 रन से पटखनी दी। छठवें मैच में नार्थ ईस्ट रेलवे ने हाथरस को 89-54 अंक से मात दी, जीत में शुभम ने 37 अंक किए। सातवें मैच में गोरखपुर ने एसएसबी को 68-48 से मात दी, जीत में एस पाण्डेय ने 24 अंक किए।

आठवें मैच में मेरठ ने लखनऊ को 79-68 के अंतर से हराया, जीत में रिशांत ने 28 अंक किए। नौवें मैच में आगरा ने शामली को 54-31 अंक से मात दी, जीत में ह​रीश ने 14 अंक किए। दसवें मैच में बीएलडब्लू ने सीतापुर को 73-32 के बड़े अंतर से मात दी, जीत में अक्षय ने 24 अंक किए। 11वें मैच में आरडीएसओ ने आगरा को 86-61 से मात दी, जीत में पुलकित ने 33 अंक किए।

12वें मैच में अलीगढ़ ने लखनऊ को 93-83 के अंतर से पराजित किया, जीत में अ​भिदय ने 35 अंक किए। 13वें मैच में मथुरा ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद को 72-63 अंक से हराया, जीत में शंकर ने 21 अंक किए। 14वें मैच में बीएलडब्लू ने हापुड़ को 85-67 अंक से मात दी, जीत में अक्षय ने 19 अंक किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *