Kanpur । महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 5वीं सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (8-11 जुलाई 2026) में कानपुर के ‘टाइगर क्लब’ के चार खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश कमेटी की ओर से खेलते हुए आरवी शुक्ला, शिवांश गिरी, इशिका और वेदांत सिंह गौतम ने ‘पूमसे फ्रीस्टाइल’ स्पर्धा में देश भर में पांचवां स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर चारों खिलाड़ी का चयन ‘इंडिया कैंप’ (भारतीय राष्ट्रीय टीम) के लिए हुआ है।
खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि में टाइगर क्लब के मुख्य कोच नीरज सिंह की दिन-रात की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का अहम योगदान रहा।इस सफलता से खिलाड़ियों के परिजनों और खेल जगत में खुशी की लहर है।
ताइक्वांडो दिग्गज श्री मनीष शर्मा, शैलेंद्र खरे, महेंद्र कुमार, दिव्या वाजपेई, विजय दत्ता, राखी सक्सेना, चंद्रमोहन, मानसी शुक्ला, स्वर्णिमा निषाद, विकास कुमार और अमित सक्सेना आदि ने खिलाड़ियों को इंडिया कैंप के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


