मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 13 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सीएसजेएमयू में कल से फुटबाल का महाकुंभ, 58 विश्वविद्यालय भिड़ेंगे
खेल

Kanpur : सीएसजेएमयू में कल से फुटबाल का महाकुंभ, 58 विश्वविद्यालय भिड़ेंगे

Akash Chaudhary

आठ दिन तक चलेगी अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता, 1800 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

 

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 14 से 21 नवंबर तक सेंट्रल जोन अंतर विश्व विद्यालयीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। आठ दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 58 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी गोल दागेंगे। प्रतियोगिता में 1800 से अधिक खिलाड़ी खेल प्रतिभा, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में क्रीड़ा परिषद एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता की तैयारी की गई। प्रतियोगिता में बीएचयू, एएमयू, प्रयागराज, लखनऊ, अमेठी, झांसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, जाैनपुर, नोएडा के साथ ही मध्य प्रदेश के सागर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, छतरपुर, जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, इंदौर विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।