मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Kanpur : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ रोशन जैकब का दवा गोदाम में छापा ,
अवर्गीकृत

Kanpur : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ रोशन जैकब का दवा गोदाम में छापा ,

Akash Chaudhary

भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद
Agarwal Brothers (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) की औषधि गोदाम एवं होलसेल डीलरशिप पर की गई जांच
निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता पर ने दी कार्रवाई के आदेश
NDPS एवं BNS में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Kanpur ।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को औषधि निरीक्षण दल के साथ नगर मे औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। औचक निरीक्षण एवं छापेमारी में Agarwal Brothers (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) की औषधि गोदाम एवं होलसेल डीलरशिप पर की गई जांच में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गई हैं, जिनकी बिक्री एवं वितरण का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था।

#kanpur

जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गईं।आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इस अनियमितता को पर संबंधित औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध NDPS Act एवं Bharatiya Nyay Sanhita (BNS) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध औषधीय गतिविधियों से समाज में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है,जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।