मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अंकुश और आदित्य की धमाकेदार बल्लेबाजी, प्रभाकर पांडे इलेवन विजयी
खेल

Kanpur : अंकुश और आदित्य की धमाकेदार बल्लेबाजी, प्रभाकर पांडे इलेवन विजयी

Akash Chaudharyअपडेट: June 9, 2026

 

Kanpur।महात्मा कप सीजन-2 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में प्रभाकर पांडे इलेवन ने चंद्रेश सिंह इलेवन को चार विकेट से पराजित किया। जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में चंद्रेश सिंह इलेवन की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। टीम से मुकुंद दी​क्षित ने 32 रन, रिशु ने 31 रन, ​शिवा यादव ने 21 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एस अवस्थी व कुशाग्र ने दो-दो विकेट व अंकुश ने एक विकेट अपने नाम किए।

जवाब में प्रभाकर पांडे इलेवन की टीम ने 20.2 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अंकुश कुमार व आदित्य तिवारी ने 36-36 रन बनाए, तो अहान साहू ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अहम ने तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अंकुश कुमार को चुना गया।