मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : डॉ.शालिनी मोहन आईएमए सीजीपी की सहायक निदेशक बनीं
कानपुर

Kanpur : डॉ.शालिनी मोहन आईएमए सीजीपी की सहायक निदेशक बनीं

Akash Chaudhary

Kanpur ।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी की अध्यक्षता में आईएमए के सेमिनार हाल परेड में आयोजित की गई।
मीटिंग में आईएमए सीजीपी के सहायक निदेशक पद के लिए डॉ शालिनी मोहन एवं आईएमए सीजीपी के सहायक सचिव पद के लिए डॉ एस. के. गौतम का सर्व सहमति से निर्वाचन किया गया।इसी क्रम में आईएमए ए एम एस कानपुर सब चैप्टर के चेयरमैन पद हेतु डॉ अनुराग मेहरोत्रा एवं सचिव पद हेतु डॉ गौतम दत्ता निर्वाचित किए गए।

इस अवसर पर नेशनल आईएमए एवं स्टेट आईएमए हेतु डेलिगेट्स भी निर्वाचित किए गए।अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए बताया कि डॉ शालिनी मोहन के नेतृत्व में आईएमए सीजीपी कानपुर सब फैकल्टी नई ऊंचाईयों को प्राप्त होगी और उनके नेतृत्व में इस बार की सीजीपी में विभिन्न रोचक विषयों द्वारा ज्ञान वर्धन किया जाएगा।

इस बार आईएमए सीजीपी का आयोजन आईएमए भवन के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में किया जाएगा।मीटिंग का संचालन आईएमए सचिव डॉ विकास मिश्रा ने किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर के उपाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार शाह ने दिया।

https://parpanch.com/kanpur-royal-kanpur-blasters-won-with-the-bowling-of-abhishek-tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *