Kanpur। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने कानपुर वारियर्स को पांच विकेट से पराजित किया। जीत में दीपक यादव ने गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाया।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर वारियर्स ने 16.1 ओवर में 102 रन बनाए। टीम से अनंत दीप सिंह ने 22 रन, प्रिंस यादव ने 21 रन व विकास सिंह ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दीपक यादव और अनिकेत यादव ने तीन-तीन, अभिजीत सिंह ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने 11.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अविनाश यादव ने 25 रन, अमन राजपूत ने 18 व दीपक यादव ने नाबाद 16 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आशुतोष पांडेय, तनिष्क ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक यादव को चुना गया।


