Kanpur । एलिम्को के उपप्रबंधक (विपणन) व पैरा शूटर दीपक कुमार कन्नौजिया ने नोएडा में आयोजित प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया है। 4 से 8 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर स्टैंडिंग राइफल एसएच-1 और 10 मीटर प्रोन पोजिशन राइफल एसएच-1 स्पर्धाओं में पहला स्थान के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर एलिम्को के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एलिम्को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल गतिविधियों में सहयोग देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। दीपक की इस सफलता को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए एलिम्को परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


