मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 16 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : उत्कर्ष यादव संभालेंगे सीएसजेएमयू क्रिकेट टीम की कमान
खेल

Kanpur : उत्कर्ष यादव संभालेंगे सीएसजेएमयू क्रिकेट टीम की कमान

Akash Chaudhary

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की 16 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। उत्कर्ष यादव को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अनमोल पांडेय उपकप्तान होंगे। टीम लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

 

वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 और 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयनित टीम में सीएसजेएमयू कैंपस के सर्वाधिक चार खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा डीएवी, पीपीएन और वीएसएसडी कॉलेज के तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। क्राइस्ट चर्च कॉलेज, जीएस लॉ कॉलेज के एक-एक खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं।

डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार टीम के कोच और प्रो. सोहेल रजा मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।टीम इस प्रकार है: उत्कर्ष यादव (कप्तान), अनमोल पांडेय (उपकप्तान), शिवांशु सचान (विकेटकीपर), सद्धाम हुसैन, विकास यादव, आयुष, निलेश कौल, शाश्वत कुमार, पृथ्वीराज चौहान, शशांक सिंह, ऋषभ यादव, देवांश चतुर्वेदी, शौर्यदीप पांडेय, विपिन प्रताप सिंह, अर्पित अवस्थी और अनुभव सिंह।