मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में सीएसके, नाइस गोल्ड और ए​स्पिरिस की शानदार जीत
खेल

Kanpur : कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में सीएसके, नाइस गोल्ड और ए​स्पिरिस की शानदार जीत

Akash Chaudhary

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में सोमवार शाम को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सीएसके
इलवेन ने राइजिंग सुपर स्टार्स को 58 रन से मात दी। दूसरे मैच में नाइस गोल्ड इलेवन ने रॉयल फिनिशर्स को नौ विकेट से हराया। तीसरे मैच में ए​स्पिरिस इलेवन ने कानपुर क्रिकेटर्स को 50 रन से पराजित किया।

मनीष मल्होत्रा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में सीएसके इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। टीम से महेंद्र सिंह ने 79 रन व एम यादव ने 68 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में आदर्श ने दो व करन ने एक विकेट चटकाया। जवाब में राइजिंग
सुपर स्टार्स की पूरी टीम 20.4 ओवर में 154 रन ही बना सकी। टीम से ईशु ने सर्वा​धिक 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीतीश गुप्ता ने चार विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच नीतीश गुप्ता को चुना गया।

जेम्स मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में रॉयल फिनिशर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 150 रन बनाए। टीम से पंकज पांडे ने 30, राहुल यादव ने 29 रन, बृजेश ने 25 बनाए, तो गेंदबाजी में संतोष गुप्ता ने पांच विकेट अपने नाम किए। जवाब में नाइस गोल्ड इलेवन ने 18 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अमन ने 81, फराज ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल यादव ने एक विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच संतोष गुप्ता को चुना गया। मंटोरा स्कूल मैदान पर तीसरे मैच में ए​स्पिरिस इलेवन ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से अजय पांडे ने 50 व अंकुश चौहान ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य गोयल ने दो, हिमांशु तिवारी, प्रह्लाद सिंह, अंकित राय व आशीष शुक्ला ने एक-एक विकेट झटका।

जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। टीम से अ​भिषेक प्रताप ने सर्वा​धिक 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास अ​ग्निहोत्री ने तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का​​ ​खिताब विकास अ​ग्निहोत्री को चुना गया।