Kanpur। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार रात को फाइनल मुकाबल खेला गया। इसमें क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन टीम ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से पराजित किया। जीत के साथ ही क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन टीम ने खिताब अपने नाम किया।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 24.4 ओवर में 145 रन बनाए। टीम से सत्यम यादव ने 51 रन, देव दुबे ने 39 रन, अयमन ने 19 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में दीपक यादव, सुमित पाल और अंबुज ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन की टीम ने 23.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच अपने नाम किए।
जीत में आयुष कुमार ने 29, दीपक यादव ने 27, हर्ष राजपूत ने 26 व पवन यादव ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्यम यादव ने तीन, नवीन ने दो, हर्षवर्धन और देव दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन करने वाले दीपक श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।


