मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 12 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सौरभ शर्मा की गेंदबाजी से कैंपस आईआईटी जीता
खेल

Kanpur : सौरभ शर्मा की गेंदबाजी से कैंपस आईआईटी जीता

Akash Chaudhary

Kanpur । केसीए की केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन में कैंपस आईआईटी ने सी स्पोर्टिंग यूनियन को 25 रन से पराजित किया। आईआईटी स्थित मैदान पर खेले गए मैच में कैंपस आईआईटी ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए।

इसमें तरुण कुमार ने 62, शुभ यादव ने 38 रन व अरनव कुलकर्णी ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष यादव, रुद्र कपूर, दीपक ने दो-दो को आउट किया। जवाब में सी स्पोर्टिंग यूनियन की पूूरी टीम 35.2 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसमें हार्दिक मिश्रा ने 65, सत्यम सिंह ने 57 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में सौरभ शर्मा ने चार, शुभ यादव ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ शर्मा को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *