मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : ब्रिगेडियर ने आयुध निर्माणी और फील्ड दिन फैक्ट्री का किया निरीक्षण
कानपुर

Kanpur : ब्रिगेडियर ने आयुध निर्माणी और फील्ड दिन फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Akash Chaudhary

Kanpur ।गुरुवार को नियंत्रक गुणता आश्वासन नियंत्रणालय (शस्त्र), जबलपुर बिग्रेडियर समीर सिंह का आगमन हुआ। सर्वप्रथम नियंत्रक का स्वागत स्थापना प्रमुख कर्नल गिरीश चौधरी, वरिष्ठ अधिकारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों एवं जेसीएम सदस्यों द्वारा स्किया गया।

#kanpurबिग्रेडियर के द्वारा आयुध निर्माणी कानपुर, फील्ड गन फैक्ट्री एवं कानपुर प्रूफ रेन्ज के विभिन्न उत्पादन अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रक ने गुणवत्ता आश्वासन के महत्व, स्वचालन और इंडस्ट्री एवं क्यू ए 4.0 पर प्रकाश डाला।निरीक्षण के दौरान बैठकों का दौर जारी रहा, इस अवसर पर स्थापना की उन्नति एवं आयुधों की गुणवत्ता में विकास सम्बंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुयी।

स्थापना को सम्बोधित करते हुये ब्रिगेडियर समीर सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में हमे कर्मचारी हितों का ध्यान रखते हुये प्रतिस्पर्धा की दौड़ में खुद को श्रेष्ठ साबित करना होगा। इस अवसर पर स्थापना के लेफ्टीनेन्ट कर्नल सी एम सिंह, लेफ्टीनेन्ट कर्नल राकेश कुमार आर्या, कर्मचारी नेता श्री तुफैल खान, श्री शिवेन्द्र वर्मा, श्री कुनाल सैनी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *