मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : यूपी व यूके की महिला जनप्रतिनिधियों का इस्कॉन मन्दिर में भक्ति संगम,गौशाला में की गौ सेवा
कानपुर

Kanpur : यूपी व यूके की महिला जनप्रतिनिधियों का इस्कॉन मन्दिर में भक्ति संगम,गौशाला में की गौ सेवा

Akash Chaudharyअपडेट: January 9, 2025

Kanpur ।बिठूर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महिला विधायक सम्मेलन के पश्चात सदस्यों का कानपुर नगर निगम जॉइंट सेक्रेटरी सहित मंदिर में आगमन हुआ।
इस विशेष अवसर पर मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेम हरि नाम प्रभु , श्रीमान मुकेश पालीवाल जी एवं अन्य वरिष्ठ भक्तों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।

#kanpur

इस्कॉन कानपुर मीडिया प्रभारी प्रशांत प्रभु ने अतिथि गणों को मंदिर के भव्य प्रांगण कालिया कृष्ण कुंड, वैदिक आश्रम एवं गौशाला का विशेष भ्रमण कराया।
सर्वप्रथम सभी उपस्थित अतिथियों ने श्री राधा माधव जी के अत्यंत सुंदर दर्शन प्राप्त किए।

#kanpur

मंदिर प्रांगण में हरे कृष्ण महामंत्र के आध्यात्मिक उल्लास पूर्ण कीर्तन में सभी ने उत्साह से भाग लिया।
तत्पश्चात गौशाला में गौ माता की सेवा करके सभी ने आनंद का अनुभव किया। महिला विधायकों द्वारा इस्कॉन भव्य प्रांगण, वैदिक शास्त्रों पर आधारित भक्तों की दिनचर्या, समाज उत्थान हेतु इस्कॉन द्वारा की जा रही विशेष गतिविधियों की प्रशंसा की गई।

 

#kanpur

इस्कॉन के द्वारा अतिथिगणों को श्रीमद्भगवद गीता, कैलेंडर एवं राधा माधव जी के राजभोग प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।अंत में गण्यमान्य सदस्यों ने इस्कॉन कानपुर के भोजनालय में स्वादिष्ट प्रसाद प्राप्त किया।

#kanpur

सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि निश्चित ही समाज के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के साथ आयोजित होने वाले ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से सभी को भारतीय संस्कृति को अपनाने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *