Saturday, May 9, 2026
HomeखेलKanpur : अर्पित रॉय के अर्धशतक और आदित्य के छह विकेट से...

Kanpur : अर्पित रॉय के अर्धशतक और आदित्य के छह विकेट से कानपुर साउथ विजयी

Kanpur । केसीए की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी
लीग के पहले मैच में गुरु गोविंद एकेडमी ने पनकी एकेडमी को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में
कानपुर साउथ एकेडमी ने एसबीएस एकेडमी को 85 रन से हराया। काकादेव ​स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में पनकी एकेडमी की पूरी टीम
गुरु गोविंद सिंह एकेडमी की घातक गेंदबाजी के आगे 25.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई।

टीम की ओर से ईशात रावत ने सर्वा​धिक 15 रन बनाए व अन्य कोई और बल्लेबाज दाहाई का आकंड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में आर्यन, सूर्यांश व शाश्वत सिंह ने तीन-तीन विकेट व तेजस ठाकुर ने एक विकेट झटका। जवाब में गुरु गोविंद सिंह एकेडमी ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मैच जीता। जीत में प्रणव वर्मा ने 20 व देवांश ने 12 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यांश सिंह को चुना गया। किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर दूसरे
मैच में कानपुर साउथ एकेडमी ने 35 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए। टीम की ओररेस अर्पित रॉय ने 89 रन की अर्द्धशतकीय पारी व सार्थक राणा ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मानस त्रिवेदी ने तीन विकेट झटके।

जवाब में एसबीएस एकेडमी की पूरी टीम कानपुर साउथ एकेडमी की घातक गेंदबाजी के आगे 19.1 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन
यादव ने सर्वा​धिक 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्तव ने छह विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य श्रीवास्तव को छह विकेट लेने के लिए चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!