Kanpur: बीसीसीआई द्वारा 17 नवंबर से रांची में खेले जाने वाली सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्राफी में कानपुर की दो खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया है। केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उक्त टूर्नामेंट के लिए दाहिने हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज अर्चना देवी को बीसीसीआई की ई-टीम तथा ओपनर बल्लेबाज तृप्ती सिंह को सी-टीम में स्थान मिला है। तृप्ती 14 तथा अर्चना 16 को रांची के लिए रवाना होंगी। बीसीसीआई द्वारा आयोजित हुई महिला टी-20 ट्राफी में तृप्ती ने चार मैचों में एक अर्द्धशतक समेत कुल 117 रन तथा अर्चना ने चार मैचों में 51 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जीएम दिनेश कटियार समेत सभी सदस्यों ने बधाई दी है।
Kanpur: बीसीसीआई महिला टी-20 चैलेंजर ट्राफी में अर्चना और तृप्ती बिखेरेंगी जलवा

RELATED ARTICLES
MOST POPULAR
New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...

