Friday, December 12, 2025
HomeखेलKanpur : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताः ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस का दबदबा

Kanpur : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताः ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस का दबदबा

Kanpur । विष्णुपुरी ​स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 32वीं वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता दूसरे दिन शनिवार को कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने 100मी. दौड़,कबड्डी, खो-खो समेत अन्य प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया।

#kanpur

परिणाम–बालक वर्ग में 100मी. दौड़ में कक्षा 12 के अनीस प्रथम रहे, तो बालिका वर्ग में कक्षा 11
की अंशी मौर्या ने बाजी मारी। बैडमिंटन बालिका वर्ग में कक्षा-10 की काव्या व खुशी की जोड़ी प्रथम रही। कबड्डी में ब्लू हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

#kanpur

खो-खो में ग्रीनहाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता का संचालन आचार्य ओमप्रकाश व बासुदेव त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला, अरविन्द शंकर तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, विष्णुप्रकाश, काकोली मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...