मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : अम्मा जी प्राइवेट सीवर लाईन डालने के लिए खोद डाली नई बनी सड़क महापौर लगाया जुर्माना
कानपुर

Kanpur : अम्मा जी प्राइवेट सीवर लाईन डालने के लिए खोद डाली नई बनी सड़क महापौर लगाया जुर्माना

Akash Chaudharyअपडेट: February 22, 2025

Kanpur । महापौर आपके वार्ड अभियान के तहत शिविर वार्ड 29 ओमपुरवा इमली के पेड़ के पास आयोजित हुआ।जिसमें रमा दुबे ने महापौर को बताया की मेंरे पड़ोस में रहने वाली नीतू बाजपेई निवासी आनंद नगर, लालबंगला ने घर के बाहर प्राइवेट सीवर लाइन डालने के लिए नवनिर्मित सड़क को खोद डाला।

जिसको महापौर ने संज्ञान में लेकर मौके का निरीक्षण किया जहां महापौर ने सड़क की खुदाई को देख जोनल अधिकारी अनिरूद्ध सिंह को तत्काल 7936 रूपये का जुर्माना लगाने के साथ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वही शिविर में के पास स्थित शिव शक्ति धाम मन्दिर के पुजारी ने शिविर में आकर महापौर को बताया की मन्दिर के मुख्य द्वार को अतिक्रमणकारियों द्वारा ईंट से बन्द करवा कर सब्जी की दुकान कर ली गयी है।

जिस पर महापौर ने जोनल अधिकारी को बुलाकर अतिक्रमण हटाने के साथ मुख्य द्वार पर ईंट की दीवार को ध्वस्त करने के आदेश दिए महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम में कुल 15 समस्याएंे थी जिसमें 6 समस्याओं को त्वरित निस्तारण कर दिया गया सबसे अधिक समस्या जलकल विभाग व साफ सफाई की थी। महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम का दूसरा शिविर वार्ड 28 में आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्रीय जनता ने बताया की महापौर जी हरजेन्दर नगर मे करीब 70 घरों में दूषित जल आ रहा है जिस पर महापौर ने संज्ञान मंे लेकर अधिशासी अभियंन्ता जलकल को तुरन्त कार्यवाही के आदेश दिए ।

क्षे़त्रीय जनता ने बताया की हमारे घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नही आती जिससे क्षेत्र में गन्दगी व्याप्त है, जिसपर महापौर ने समबन्धित अधिकारी को आदेश कर तत्काल कूड़ा उठाने के निस्तारण के आदेश दिए । शिविर में महापौर आपके कुल 17 शिकायते आयी जिसमें सबसे ज्यादा जलकल व अतिक्रमण से समबन्धित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *