मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कोहरे की धुंध में हाइवे पर 8 वाहन आपस में टकराए,6 घायल
कानपुर

Kanpur : कोहरे की धुंध में हाइवे पर 8 वाहन आपस में टकराए,6 घायल

Akash Chaudharyअपडेट: November 15, 2024

आगे चल रहे ट्रक द्वारा ब्रेक मारने पर पीछे आग्रह 6 ट्रक और एक कर आपस में टकरा गए
>तीन लोग ट्रक में फंसे,कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा

Kanpur ।ठंड के दस्तक देने के साथ ही हाइवे पर कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह 6.30 बजे ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे आग्रह सात ट्रक और एक कार आपस में टकरा गई ।जिसमें 6 लोग घायल हो गए।जिसमे तीन लोग ट्रक में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर ट्रक में फंस लोगो कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल कर उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

#kanpur
जानकारी के अनुसार बिल्हौर थानांतर्गत नेशनल हाईवे पर गौरी के पास अत्यधिक कोहरा होने के कारण कुछ गाड़ियां आपस में लड़ गई, उसके पीछे से अन्य 06 गाड़ियां और लड़ गई जिसमें 03 व्यक्ति घायल हो कर गाड़ी में फस गए । जिनको कड़ी मेहनत कर टूल्स एवम् हाइड्रा के माध्यम से निकाला गया। जिसमें जगवीर सिंह पुत्र बहोरन सिंह निवासी- ग्राम नुनेरा थाना- गोंडा जिला-अलीगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष,जगदीश पुत्र नत्थी सिंह निवासी- ग्राम पीजरी थाना- गोंडा जिला अलीगढ़ उम्र करीब 49 वर्ष को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि एक घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=1461&action=edit

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *