मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कंजरपुरवा में 135 पुलिसकर्मियों का छापा, 11 किलो गांजा बरामद
कानपुर

Kanpur : कंजरपुरवा में 135 पुलिसकर्मियों का छापा, 11 किलो गांजा बरामद

Akash Chaudharyअपडेट: November 1, 2026
पांच टीमों ने ड्रोन से की निगरानी, महिला समेत तीन गिरफ्तार; नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
Kanpur । किदवई नगर के कंजरपुरवा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ रविवार तड़के पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। करीब 135 पुलिसकर्मियों ने पांच टीमों में बंटकर पूरे इलाके की घेराबंदी की। सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 11 किलो गांजा बरामद किया। मौके से सागर, अरमान और एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया पुलिस को कंजरपुरवा मोहल्ले में लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और बाहरी लोगों के यहां से गांजा खरीदकर ले जाने की सूचनाएं मिल रही थीं।

#kanpur

इसके बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व और एसीपी घाटमपुर के पर्यवेक्षण में रविवार सुबह करीब पांच बजे अभियान शुरू किया गया।अभियान में दक्षिण जोन के किदवई नगर, बाबूपुरवा, जूही और गोविंद नगर थानों की पुलिस शामिल रही। पांच टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सघन तलाशी ली। पूरे इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस के मुताबिक, अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया है।
अभियान के दौरान पुलिस की अन्य टीमें भी तलाशी में जुटी रहीं। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की बिक्री और खरीद में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।