Monday, September 14, 2026
HomeखेलDubai : मंधाना-शेफाली ने बनाया पहले विकेट के लिए सबसे अधिक रनों...

Dubai : मंधाना-शेफाली ने बनाया पहले विकेट के लिए सबसे अधिक रनों का नया रिकार्ड

मैथ्यूज और टेलर का एक दशक पुराना रिकार्ड टूटा

Dubai  । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 129 रनों की एक रिकॉर्ड साझेदारी कर एक दशक पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही स्मृति और शेफाली ने वेस्टइंडीज की दिग्गज जोड़ी हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर के दस साल पुराने सबसे अधिक रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया।

गौरतलब है कि मैथ्यूज और टेलर ने साल 2016 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में 120 रनों की साझेदारी बनाई थी। वहीं मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए महिला टी20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में एक नया मानक स्थापित कर दिया है।

फाइनल में भारतीय सलामी जोड़ी आक्रामक अंदाज में उतरी। शेफाली और मंधाना ने मिलकर 12.5 ओवरों तक ही श्रीलंकाई आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। शेफली ने खासकर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू के शुरुआती ओवर को निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर भारतीय खेमे में जोश भर दिया। शेफाली ने केवल 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।इसके बाद मंधाना ने भी 35 गेंदों में अपने 50 रन परे किये।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...