मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 30 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Ayodhya : अयोध्या में भारी भीड़, दो श्रद्धालुओं की मौत
उत्तर प्रदेश

Ayodhya : अयोध्या में भारी भीड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

Akash Chaudharyअपडेट: January 27, 2025

कतार में गश खाकर गिरे, महाकुंभ स्नान कर 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे,देखे विडीयो

Ayodhya।अयोध्या में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सोमवार को कतार में लगी एक महिला और पुरुष अचानक गिर पड़े। तत्काल पुलिस दोनों श्रद्धालुओं को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण भीड़ में दबाव के चलते हार्ट अटैक से बताया जा रहा है। अयोध्या में आज 10 लाख से अधिक लोग रामलला का दर्शन करने पहुंचे हैं।

महिला की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विमला (60) के रूप में हुई है। जबकि पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है। ये दोनों लोग महाकुंभ से स्नान करने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए थे। यहां पर सुबह से लंबी कतार में लगे थे। दोपहर में 12 बजे के करीब दोनों अचानक गश खाकर गिर गए।

ये देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत उनको श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *