लक्ष, आर्यवीर और विनीन ने लगाय अर्धशतक
Al Amerat । कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी, आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत के अच्छे प्रदर्शन से भारतीय टीम ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 228 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारतीय टीम ने केवल 36.5 ओवरों में ही केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक 93 रन लक्ष्य ने बनाये। इसके अलावा आर्यवीर और विनीत ने भी अर्धशतक लगाये।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, जहां अब्दुल्लाह नादरजान 14 और फरीदुल्लाह एहसास 13 रन ही बना पाये। हालांकि, सुभान जखैल ने 31 रन की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की। बाद में, नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51-51 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
कप्तान सोहेल खान 36 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे टीम 227 रन बनाने में सफल रही। भारतीय गेंदबाजों में ईशान सूद सबसे सफल रहे, जिन्होंने अपने नौ ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। आर्यन सावसानी ने दो विकेट लिए, जबकि काव्या पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत को एक-एक सफलता मिली।
इसके बाद जीत के लिए मिले 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की शानदार साझेदारी की। आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंदों में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद, लक्ष्य ने वीके विनीत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।
लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 90 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वह अपने शतक से मात्र सात रन से चूक गए और टीम के 194 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद, वीके विनीत ने 62 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। यशवर्धन चौहान ने भी 14 गेंदों में तेज 16 रन बनाकर नाबाद रहे, और भारत ने 36.5 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।
इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंच गयी है जहां अब उसका मुकाबला पहले सेमीफाइल की विजेता पाकिस्तान से होगा। खिताबी शनिवार, 14 नवंबर को अल अमरात में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा

