मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›तेलंगाना : बैंक से 13 करोड़ का सोना चोरी
भारत

तेलंगाना : बैंक से 13 करोड़ का सोना चोरी

Akash Chaudhary

तेलंगाना के वारंगल जिले में एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से 13.6 करोड़ रुपये मूल्य के 19 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि चोर रायपर्ती मंडल स्थित बैंक की शाखा में गैस कटर से खिडक़ी काटकर घुसे और मुख्य तिजोरी से करीब 19.5 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गए।

बैंक कर्मचारियों को मंगलवार को चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने ना केवल सीसीटीवी को तोड़ दिया बल्कि डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

https://parpanch.com/kanpur-discussion-took-place-on-the-contribution-of-biotechnology-innovation-in-solving-social-challenges/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *