Sunday, June 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : सात दिन बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव, किशोरी का आरोप;...

Kanpur : सात दिन बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव, किशोरी का आरोप; युवक गिरफ्तार

पीड़िता का दावा—चिमटे से दागा, जबरन मांस खिलाने व सऊदी अरब में बेचने की दी धमकी; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

Kanpur । रावतपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी ने एक युवक और उसके परिजनों पर अगवा कर सात दिन तक बंधक बनाने, धर्मांतरण का दबाव डालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। किशोरी शनिवार को किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी 21 जून को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार को वह बदहवास हालत में घर पहुंची। उसके शरीर पर चोट और जलने के निशान थे। किशोरी ने बताया कि उसकी पहचान कुछ समय पहले कारगिल पार्क में अरमान नामक युवक से हुई थी। 21 जून को युवक ने उसे नमक फैक्ट्री चौराहे पर बुलाया, जहां से वह और उसके दो साथी उसे कार से अपने घर ले गए।

किशोरी का आरोप है कि वहां उसे कलमा पढ़ने और उर्दू में लिखे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर गर्म चिमटे से दागा गया और जबरन मांस खिलाने की कोशिश की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि बात नहीं मानने पर उसे सऊदी अरब में बेचने की धमकी दी जाती थी।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के पहले से परिचित होने की बात सामने आई है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...