Monday, September 14, 2026
HomeखेलNew York : ज्वेरेव ने शेल्टन को हराकर अमेरिकी ओपन का पुरुष...

New York : ज्वेरेव ने शेल्टन को हराकर अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता

New York । जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव अमेरिकी ओपन टेनिस के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। ज्वेरेव ने फाइनल में अमेरिका के ही बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से हराया। इसी के साथ ही ज्वेरेव ने अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। बेन के साथ उनका मुकाबला करीब सवा तीन घंटे चला। इस कड़े मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, ज्वेरेव एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में भी बेहतर स्थिति में पहुंच गये हैं।

इस जीत के साथ ही ज्वेरेव के सिनर से 700 अंक अधिक हो गए हैं, जिससे साल के अंत में एटीपी के नंबर एक खिलाड़ी बनने की दौड़ में उनकी दावेदारी और पक्की हो गई है। यह उनका छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल था और इस साल का तीसरा। वहीं पिछले साल भी ज्वेरेव शानदार फॉर्म में थे मेजर टूर्नामेंट्स में उनका रिकॉर्ड 25 जीत और सिर्फ 2 हार का रहा है। वहीं उन्होंने इस साल वह दो खिताब जीते हैं पर दोनों ही ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

दूसरी ओर शेल्टन के लिए, यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था। बेन का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी अच्छ रहा। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराकर सभी को हैरान किया था। इस शानदार अभियान के बल पर, शेल्टन अब एटीपी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गये हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...