मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›New Delhi : विराट-अनुष्का राधावल्लभ जी के दर्शनों के लिए पहुंचे
खेल

New Delhi : विराट-अनुष्का राधावल्लभ जी के दर्शनों के लिए पहुंचे

Akash Chaudharyअपडेट: January 16, 2025

New Delhi । भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली आजकल आध्यात्म में रमे नजर आ रहे हैं। हाल में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा बच्चों के साथ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वहीं अब विराट और अनुष्का राधावल्लभ जी के दर्शनों में लीन दिखे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसमें विराट को हाथ जोड़े देखा जा सकता है। वहीं, अनुष्का राधावल्लभ जी को साष्टांग प्रणाम कर रही हैं।

इसके बाद अनुष्का-विराट कुछ देर बैठकर सत्संग का भी आनंद लेते हैं।साल 2024 से ही विराट और अनुष्का का झुकाक धर्म की ओर अधिक दिखा है। वह लंदन में भी कृष्णा दास कीर्तन में नजर आये थे। वहीं भारत आने पर उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किये थे। इस साल भी दोनो ऑस्ट्रेलिया से वापसी के बाद सीधे ही वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। उनके साथ दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी थे।

प्रेमानंद महाराज से उन्होंने भक्ति प्रेम के बारे में बात करते देखा गया। दोनों को प्रेमानंद महाराज ने आशीर्वाद भी दिया। विराट अभी अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं ओर ऐसे में उनकी टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। इससे भी विराट की इस यात्रा को जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *