New Delhi । भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को आईएसआईएस कश्मीर नाम की मेल आईडी से दो मेल आए। दोनों में लिखा था- आई किल यू।
इसके बाद गौतम ने गुरुवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। गंभीर ने पुलिस से परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। गंभीर को नवंबर 2021 में भी धमकी भरा मेल आया था। तब वे पूर्वी दिल्ली से सांसद थे।

